
छहमुहान पर अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पलटा, महिला घायल
Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के छहमुहान चौक के पास ई रिक्शा पलटने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान पड़वा थाना क्षेत्र के सिक्का गांव निवासी अंजन सिंह की पत्नी रूपा देवी उम्र 20 वर्ष के रूप में की गई है।
घटना के बारे में घायल के पति अंजन सिंह ने बताया कि दोनों पति-पत्नी ई रिक्शा पर सवार होकर अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे।इसी बीच छह मुहान चौक के पास ई रिक्शा नियंत्रित होकर पलट गई।जिसमें रूपा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।जबकि ई रिक्शा पर बैठे अन्य सवारी बाल बाल बच गए।

इसके बाद राजगीरों के सहयोग से रूपा देवी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।वही घटना के बाद ई रिक्शा चालक अपने देखरेख में घायल रूपा देवी का इलाज करवा रहा है।



