चैनपुर प्रखंड प्रमुख  ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से किया खारिज

Palamu : चैनपुर प्रखंड प्रमुख प्रभा देवी ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने नाली मरम्मत और सफाई कार्य में लगे आरोपों को पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत बताया है। प्रमुख प्रभा देवी ने कहा कि यह सब उन्हें और उनके कार्यकाल को बदनाम करने के लिए विरोधियों द्वारा रची गई एक सोची-समझी साजिश है।

2 करोड़ रुपए से प्रखंड में हुआ विकास

प्रेस वार्ता के दौरान प्रमुख ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को सामने रखा। उन्होंने दावा किया कि चैनपुर प्रखंड प्रमुख का पद संभालने के बाद से अब तक प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए गए हैं। क्षेत्र की जनता को बुनियादी सुविधाएं देने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। हर पंचायत में जमीनी स्तर पर हुआ कामउन्होंने आगे कहा कि प्रखंड के अंतर्गत आने वाले हर एक पंचायत में सड़क, नाली, गली, पेयजल योजना, छठ घाट और चबूतरा निर्माण जैसे जनहित के कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए गए हैं। विकास कार्यों में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया गया है।

मझिगावां पंचायत में बही विकास की गंगा

प्रमुख प्रभा देवी ने विशेष रूप से मझिगावां पंचायत का जिक्र करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई गई है। वहां रिकॉर्ड स्तर पर बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि विरोधियों की कोई भी साजिश उन्हें जनता की सेवा करने और विकास कार्य आगे बढ़ाने से नहीं रोक सकती।उन्होंने यह भी कहा कि अगर लगता है कि मेरा किया हुआ कार्य गलत है तो उसकी जांच भी करा ले उससे दूध का दूध और पानी की तरह साफ हो जाएगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!