झारखण्ड विधान सभा का मॉनसून सत्र शुरू

Ranchi : झारखण्ड विधान सभा के मॉनसून सत्र के प्रथम दिन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विधान सभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महती को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनन्दन किया तथा मॉनसून सत्र के सफल, गरिमामय एवं सार्थक संचालन के लिए शुभकामनाएं दी।

जानकारी के अनुसार मानसून सत्र में पांच कार्य दिवस होंगे. पहले दिन छह अगस्त को शोक प्रकाश के अलावा सामान्य कामकाज निपटाए जाएंगे. वहीं सात अगस्त को पहली पाली में प्रश्नकाल के बाद चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट सरकार द्वारा पेश किया जाएगा. आठ और नौ अगस्त को शनिवार और रविवार की वजह से अवकाश रहेगा. वहीं 10 अगस्त को पहली पाली में प्रश्नकाल और दूसरी पाली में अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद के बाद संबंधित विनियोग विधेयक सदन से पारित कराया जाएगा. 11 अगस्त को पहली पाली में प्रश्नकाल और दूसरी पाली में राजकीय विधेयक पेश किए जाएंगे.

सत्र के अंतिम दिन 12 अगस्त को पहली पाली में प्रश्नकाल तथा दूसरी पाली में राजकीय विधेयक पेश किए जाएंगे और गैर सरकारी संकल्प पेश किए जाएंगे.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!