नावाजयपुर : सड़क दुर्घटना में 60 वर्षीय वृद्ध की मौत, 2 व्यक्ति घायल, हालत गंभीर

साप्ताहिक बाजार में अवैध दारू की बिक्री के कारण हो रही है सड़क दुर्घटना

Palamu : नावाजयपुर थाना क्षेत्र के धंगरडीहा गांव निवासी इंद्रदेव विश्वकर्मा उम्र 60 वर्ष की बीती रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में नावाजयपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी सुदामा उरांव और सुरेश उरांव का नाम शामिल है।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि इंद्रदेव विश्वकर्मा कुछ दिन पहले अपनी बेटी के घर चतरा गए थे। बुधवार की शाम वह धंगरडीहा गांव अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में नावाजयपुर थाना क्षेत्र के घोरीघाट गांव में एक साप्ताहिक बाजार लगता है।बाजार में रुक कर इंद्रदेव विश्वकर्मा शराब पीने के बाद अपने घर पैदल जाने लगे।इस बीच रास्ते में मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने मोटरसाइकिल से इंद्रदेव विश्वकर्मा को धक्का मार दिया और खुद भी मोटरसाइकिल से गिरकर दोनो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा तीनों घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के क्रम में इंद्रदेव विश्वकर्मा की मौत हो गई।जबकि घायल सुदामा उरांव और सुरेश उरांव का इलाज अस्पताल में ही चल रहा है।

वहीं घटना की जानकारी मिलने पर नावाजयपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर बाइक को जप्त कर थाना ले गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।वही स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि घोरीघाट गांव में साप्ताहिक बाजार लगता है। जहां अवैध शराब की बिक्री खुलेआम की जाती है।इसके बाद भी स्थानीय पुलिस प्रशासन शराब बेचने वालों के ऊपर कारवाई नहीं करती है जिसके कारण यहां बाजार लगने के दिन हमेशा सड़क दुर्घटना होती है। लोग इस अवैध शराब के सेवन से अपने और अपने परिवार का जीवन भी बर्बाद कर रहे हैं।

स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से साप्ताहिक बाजार में बिक रहे अवैध शराब को बंद करवाने का आग्रह किया है।ताकि शराब के सेवन करने से लोग बच सके और सड़क दुर्घटना भी कम हो।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!