नावाबाजार:चनया गांव में सीसएल के रिटायर्ड कर्मी के घर चोरी, लाखों का सामान ले उड़े चोर
PALAMU : पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के चनया गांव में सीसएल के रिटायर्ड कर्मी शंकर दुबे के घर बीती रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।शंकर दुबे के घर को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।घटना के समय घर में परिवार के तीन सदस्य मौजूद थे।

आरोप है कि लोग घर में सो रहे थे।चोरों ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और इसके बाद घर में रखे सामान की तलाशी कर कीमती आभूषण चुरा लिए. इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।जानकारी के अनुसार, चोर शंकर दुबे के घर में घुसे और घर में रखे सामान को अपने कब्जे में ले लिया. बताया जा रहा है कि इनमें से एक संदूक भी था।जिसमे आभूषण रखे हुए थे, जबकि बाकी दो संदूकों में चांदी के आभूषण थे. चोरी के दौरान घर में मौजूद तीनों लोगों को कमरे में बंद कर दिया गया, ताकि वे शोर न मचा सकें और चोरों की गतिविधियों में बाधा न डाल पाएं. वारदात को अंजाम देने के बाद चोर तीनों संदूकों को लेकर घर से निकल गए।स्थानीय लोगों के मुताबिक, गांव में चोरी की इस तरह की वारदात पहले भी हो चुकी है.
बार-बार चोरी की घटनाएं सामने आने से ग्रामीणों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है. ग्रामीणों का मानना है कि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए इलाके में निगरानी और गश्त बढ़ाने की जरूरत है. ऐसे में फिलहाल चोरी की इस घटना में कितने रुपये के आभूषण चोरी हुए हैं, इसका सटीक आकलन सामने नहीं आया है.



