
नौडीहा बाजार में कांग्रेस पार्टी का हुआ कार्यकर्ता मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन
Palamu : पलामू जिले के अति सुदूरवर्ती प्रखंड नौडीहा बाजार में कांग्रेस पार्टी का मिलन सह सम्मान समारोह आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड कमिटी के अध्यक्षता संतोष कुमार पाठक उर्फ बाबूलाल पाठक व सफल संचालन कांग्रेस युवा साथी चंद्रभूषण कुमार सिंह उर्फ छोटन सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार की वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर मौजूद थे।

भाजपा, राजद और आजसू पार्टी को छोड़कर कांग्रेस का थामा दामन
मिलन सम्मान समारोह में भाजपा, राजद और आजसू पार्टी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी की दामन थामे। कांग्रेस पार्टी सदस्यता ग्रहण करने वाले नौडीहा बाजार प्रखंड के आइकॉन युवाओं की दिल की धड़कन समाज सेवी नंदन कुमार सिंह उर्फ चिंटू सिंह, भाजपा के पूर्व सांसद प्रतिनिधि अमरेश कुमार श्रीवास्तव, विशुनपुर पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार भारती, नामुदाग पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार पासवान, चुनमुन प्रसाद, मनोज कुमार गुप्ता, बजरंगी साव,रामनारायण गुप्ता,अमूल प्रसाद, सुरेश सिंह, अर्जुन कुमार ,पिंटू शौंडिक, किशोर विश्वकर्मा, मदन शर्मा, प्यारे सिंह, वशिष्ठ सिंह,जलज यादव, चुनमुन प्रसाद गुप्ता, दिनेश गुप्ता, नन्दा प्रसाद गुप्ता, रोहित शौंडिक,गुड्डू शौंडिक, उप मुखिया अजय कुमार सिंह, संतोष ठाकुर, जनक कुमार समेत सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की हाथ थामा। उक्त मौके पर झारखंड सरकार की वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सभी लोगों को अंग वस्त्र और माला देकर अपने पार्टी में सदस्यता ग्रहण कराया।
छतरपुर विधानसभा में तेज गति से हो रहा है विकास का कार्य : किशोर

समारोह के संबोधित करते हुए मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि छतरपुर विधानसभा की जनता ने छठी बार विधानसभा भेजने का अवसर मुझे दिया है। इस क्षेत्र के साथ राजनैतिक सफर करीब 45 वर्षों से रहा है। इसलिए उन्हें गांव और छोटे छोटे कस्बे से अधिक जुड़ाव है। वित्त मंत्री यहां की समस्याओं और जरूरतों से भली भांति रूबरू है। उन्होंने ने कहा कि छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास आगे की ओर बढ़ रहा है। मंत्री ने कहा कि छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खास कर नौडीहा बाजार प्रखंड के क्षेत्र में पांच बजे के बाद सारी दुकानें बंद हो जाती थी। लेकिन आज सारी दस बजे रात्रि के तक दुकानें चलती है।
वित्त मंत्री ने किया योजनाओं का शिलान्यास
कार्यक्रम के बाद वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने प्रखंड परिसर में 2 करोड़ 66 लाख की लागत से गोदाम तथा पक्का बांध की जीर्णोद्धार 92 लाख की लागत बनने वाली योजनाओं की शिलान्यास किया।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थित
मौके पर एसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत किशोर,प्रखंड प्रमुख रेशमी कुमारी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार पाठक उर्फ बाबूलाल पाठक, छतरपुर प्रखंड अध्यक्ष मोहन जायसवाल, सरताज खान,अशोक सोनी, तरीडीह पंचायत के मुखिया गौतम कुमार सिंह, नावाटांड़ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि आलोक यादव के अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी परितोष प्रियदर्शी, अंचल पदाधिकारी कुमार सिंह ,थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह मौजूद रहे।




