
पलामू भाजपा ने बिजली-पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर किया रोषपूर्ण प्रदर्शन
Palamu : झारखंड राज्य में बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर पलामू जिला भारतीय जनता पार्टी ने यहां और उसे पूर्ण प्रदर्शन किया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बिजली और पानी के लिए जनता त्राहि त्राहि कर रही है। ये बातें एक राजनीतिक दल और विपक्ष के नाते भाजपा नहीं कह रही है बल्कि मीडिया मे राज्य सरकार की नाकामियां रोज बड़े पैमाने पर उजागर की जा रही है।
भाजपा राज्य की जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझती है। एक संवेदनशील और जिम्मेदार विपक्ष के नाते भाजपा राज्य में सदन से सड़क तक जन मुद्दों को उठा रही है। हम उम्मीद करते हैं कि राज्य सरकार अपनी कुंभकर्णी निद्रा से जागेगी और जनता ने जिस उम्मीद के साथ इन्हें सत्ता सौंपी है उसका कर्ज उतारेंगे।
भाजपा ने पिछले दिनों बिजली की समस्या को लेकर सभी ज़िलों में आंदोलन, धरना और प्रदर्शन किया था, कि बिजली की स्थिति में सुधार हो, फिर राज्य में पेयजल की गंभीर समस्या पर भी सरकार से लगातार आग्रह किया गया है, लेकिन राज्य सरकार जन समस्याओं को लेकर पूरी तरह लापरवाह बनी हुई है।जहां तक बिजली का सवाल है 200 यूनिट फ्री का वादा केवल ढकोसला है और जनता को चिढ़ा रहा है। राजधानी में 10 ..12 घंटे से ज्यादा बिजली नहीं रहती है तो फिर जिलों,सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति समझी जा सकती है। स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता को बड़ी राशि के साथ बिजली बिल भेजे जा रहे। किसान जिन्होंने बिजली का उपयोग नहीं किया और उन्हें हजारों में बिजली बिल दो चार वर्षों के एक साथ भेजे जा रहे हैं।
बिजली की आंखमिचौनी से विद्यार्थियों को पढ़ाई में बाधा आ रही है। इन अव्यवस्थाओं के बीच राज्य सरकार बिजली बिल में अप्रत्याशित वृद्धि कर जनता को जले पर नमक छिड़क रही है। दूसरी ओर अगर पेयजल की बात करें तो राज्य की राजधानी हो, प्रमंडल और जिला मुख्यालय हो या फिर सुदूर ग्रामीण क्षेत्र, सभी क्षेत्र पेयजल की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं।
राज्य सरकार ने मोदी सरकार की महात्वाकांक्षी योजना हर घर नल जल को लटकने भटकाने और इसे विफल करने में अपनी पूरी ताकत लगा दी है। आज स्थिति है कि झारखंड में नल जल योजना नीचे के दूसरे पायदान पर खड़ा है। कई राज्यों ने जहां इस योजना को 100% पूरे कर लिए, वहीं झारखंड में यह योजना कागजों पर भी मात्र 45% पूरी हो पाई है। धरातल पर क्या होगा, इसका अनुमान आप सभी लगा सकते हैं।

जामताड़ा जिला में नल योजना 1% पूरी हुई है।पिछले वर्ष इंद्र भगवान की कृपा से बहुत अच्छी बारिश हुई। राज्य के जलाशय भरे हुए हैं लेकिन जनता पानी केलिए तरस रही है। लिट्टीपाड़ा में आदिवासी,गरीब नाला का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।राजधानी रांची के सदर अस्पताल में पानी के अभाव में डॉक्टर मरीजों की भर्ती नहीं ले रहे। एक गर्भवती का ऑपरेशन पानी के अभाव में नहीं हुआ।
राज्य सरकार ने 72 घंटों के भीतर चंपाकल की मरम्मती का दावा किया था। लेकिन मीडिया ने उजागर किया है कि राज्य भर में 80 हजार चांपाकल मरम्मत के अभाव में बंद पड़े हैं। कई जगहों पर बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण पेयजल योजना लटकी हुई है।
स्थिति यह है कि मोदी सरकार ने झारखंड को पेयजल केलिए 12982 करोड़ रुपए उपलब्ध कराए। लेकिन राज्य सरकार आधे से अधिक पैसे खर्च नहीं कर पाई है। यही सरकार पैसे का रोना रोती है। केंद्र को बदनाम करती है। ऐसी स्थिति में भाजपा चुप नहीं बैठ सकती। हम सरकार को चैन से नहीं बैठने देंगे।भाजपा जन मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रही है। जनता की सेवा ही हमारा संकल्प है।इसलिए पार्टी ने चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय पानी बिजली की समस्या को लेकर तय किया है।
भाजपा की मुख्य मांगे
- बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए।
- बढ़े हुए बिजली दर को अविलंब वापस लिया जाए
- जले हुए ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदला जाए।
- आम आदमी को बिजली बिल के नाम पर परेशान नहीं किया जाए।
- फर्जी और बड़ी राशि के बिजली बिल की जांच हो।
- सभी बंद पड़े चापाकल की युद्ध स्तर पर मरम्मती हो।
- नल जल योजना को शीघ्र पूरा किया जाए।
- जहां पाइप लाइन लग गए है वहांजलापूर्ति सुनिश्चित हो।
- हॉस्पिटल,छात्रावास, जैसे स्थानों पर बिजली पानी की आपूर्ति निर्बाध रूप मिले।
भाजपा नेता अमर बावरी ने कहा
मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित नेता प्रतिपक्ष श्री अमर बावरी ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है और बुनियादी सुविधाओं के लिए जनता को तरस रही है आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी पूरे राज्य में हत्या अपहरण फिरौती किया खेल अपराधियों के द्वारा अधिकारियों के संरक्षण में चलाया जा रहा है।
प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा
मौके पर उपस्थित प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि पलामू आज पानी बिजली के लिए पूरी तरह से त्रस्त है और राज्य के अधिकारी अपना भ्रष्टाचार कर उल्लू साधने में लगे हुए हैं हम जनता त्राहिमाम है।
विधायक ने कहा
विधायक आलोक चौरसिया जी ने कहा कि सरकार के अधिकारी पूरी तरह से बेलगांव है और चारों तरफ हत्या अपहरण लोड फिरौती ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जिससे आम जनमानस त्रस्त है।
जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा
जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि पलामू का आम आदमी आज सड़कों पर है और और इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से हम सरकार को बताना चाहते हैं कि अब इस सरकार का जुल्म बर्दाश्त नहीं करेंगे
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर बावरी, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, डाल्टनगंज विधायक आलोक चौरसिया, छतरपुर के पूर्व विधायक श्रीमती पुष्पा देवी, पूर्व सांसद मनोज भुईया, नरेंद्र पांडेय, विजयानंद पाठक, विजय ठाकुर,अजय सिंह, अजय तिवारी, मुरारी पांडे, अरविंद सिंह, सुनील पासवान, अभिमन्यु तिवारी, अरविंद गुप्ता, श्वेतांक गर्ग, विपुल गुप्ता , शुभम प्रसाद, प्रभात भुइयां, विश्वजीत पाठक, जितेंद्र तिवारी, दिलीप तिवारी, अभय सिंह, रूपा सिंह, मंजू गुप्ता, सरवन गुप्ता, छोटू सिन्हा, सुनील पांडेय, नित्यानंद तिवारी, सुनील तिवारी, राजहंस अग्रवाल, रिंकू दुबे, रणविजय कुमार, किरण अग्रवाल, प्रतिमा देवी, सुधा देवी, शोभा चंद्रवंशी, रजनीश प्रजापति, प्रकाश राय, किशन मखरिया, प्रफुल्ल तिवारी, अनुज पांडे, प्रियरंजन पाठक, आनंद कुमार, संध्या सिंह, रामलव चौरसिया, रेणु देवी, श्रीमती लवली गुप्ता, रामनारायण तिवारी, नीलकंठ गिरी, रामकृष्ण चौरसिया, शत्रुघ्न सिन्हा, श्याम ओझा, ओम प्रकाश मेहता, मनोज चौधरी, लाल यादव, अनिल राम, अभिमन्यु तिवारी, विजय आनंद पाठक, रोहित मेहता, किसलय तिवारी, राकेश सिंह सहित सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित थे।




