पांकी : जहरीला पदार्थ का सेवन कर महिला ने की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस

Palamu : पलामू जिला स्थित पांकी थाना क्षेत्र के जसपुर गांव निवासी भोला परहिया की पुत्री मंजू देवी उम्र 20 वर्ष बीती रात अपने ससुराल में झगड़ा कर जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली।

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात मंजू देवी का किसी बात को लेकर अपने ससुराल वालों से झगड़ा हो गया। इस बीच गुस्से में आकर मंजू देवी जहरीला पदार्थ का सेवन कर ली।जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर पांकी थाना की पुलिस मृतक के गांव पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।वहीं इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!