फोन पर बात करने को लेकर महिला को पति से हुई बहस,जहरीला पदार्थ का सेवन करने से महिला की मौत,जांच में जुटी पुलिस
PALAMU : पाटन थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी रविंद्र कुमार की पत्नी रंजू देवी उम्र 22 वर्ष गुरुवार की सुबह 5:00 बजे मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली।

इस संबंध में मृतिका के ससुर लाल बिहारी मोची ने बताया कि दो दिन पहले रंजू किसी दूसरे लड़के से फोन पर बात कर रही थी।तभी फोन पर बात करते हुए रंजू के पति रविन्द्र कुमार ने देख लिया। इसके बाद रविंद्र कुमार और पत्नी रंजू देवी के बीच बहस हो गई बहस होने के बाद दो दिन तक रंजू ने खाना नहीं खाया और मानसिक तनाव में रहने लगी। इसी बीच गुरुवार की सुबह 5:00 बजे वह जहरीला पदार्थ का सेवन कर ली।जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।
उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए किशनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां जांच के क्रम में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।




