
बाइक से बेहोश होकर गिरी महिला, गंभीर रूप से घायल
Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के बराव गांव निवासी एक महिला सुषमा देवी उम्र 40 वर्ष शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि महिला गुरुवार को शादी समारोह में गढ़वा रिश्तेदार के घर गई थी। उधर से शुक्रवार की सुबह किसी व्यक्ति के साथ बाइक से अपने घर लौट रही थी।

इसी बीच रास्ते में अचानक वह बेहोश होकर बाइक से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल महिला का इलाज करवा रहे हैं।



