मनातू में फिर टावर पर चढ़ी युवती, ग्रामीण में आक्रोस

Palamu : पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में एक नाबालिक युवती प्यार पागल हो गई है। वह दूसरे दिन भी रविवार को बीएसएनल टावर की ऊंचाई पर चढ़ गई और ड्रामा करने लगी।

युवती को टावर पर देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। इस युवती के बारे में ग्रामीण तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर मनातू थाना प्रभारी विक्की कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से युवती को टावर से नीचे उतार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।

सोशल मीडिया पर भी यह घटना काफी तेजी से वायरल हो रहा है। युवती के इस तरह के व्यवहार से ग्रामीण जनता और माता-पिता काफी परेशान और चिंतित है। टावर पर चढ़ने वाली युवती तिलो गांव के पकरियाडीह की निवासी बताई गई है।

उसके अनुसार, देवडीह गांव निवासी नाबालिग से उसका करीब एक साल से प्रेम प्रसंग था। शादी से इनकार करने पर वह टावर पर चढ़ी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!