मुखिया अनुज त्रिपाठी ने पंचायत भवन में पौधा लगाकर पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प
Palamu : सदर प्रखंड अंतर्गत रजवाडीह पंचायत के मुखिया शह अधिवक्ता अनुज कुमार त्रिपाठी ने पंचायत भवन में ग्रामीणों के बीच पौधा लगाकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। मौके पर उपस्थित मुखिया अनुज कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है.आज हम जिस रफ्तार से पेड़ काट रहे हैं, उसकी दोगुनी रफ्तार से हमें पेड़ लगाने होंगे. लेकिन हमारी पेड़ लगाने की रफ्तार काटने से काफी कम है. अब समय के साथ-साथ सोच बदलना जरुरी है.

पौधारोपण को अब हमें अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाना होगा. हमारा कर्त्तव्य बनता है कि हम अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाएं और उसकी देखभाल भी करें. यह सोच आज की पीढ़ी को भी दें, ताकि वे भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और सुखद वातावरण तैयार कर सकें।उन्होंने कहा की लगाए गए पौधे से हमें कई जरूरतें पूरी करनी होती हैं। पेड़ से फल के साथ-साथ लकड़ी व शुद्ध हवा मिलती है।इसलिए हम सभी को एक-एक पौधे लगाकर इसे बचाने का संकल्प लेना होगा।
लोग प्रत्येक साल एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें। मुखिया ने कहा कि आज पेड़ों की कटाई के कारण ही पेयजल संकट, सुखाड़, अकाल आदि आपदाओं जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।मौके पर पंचायत के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।



