संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जयंती की तैयारी शुरू
पलामू में मध्यदेशीय वैश्य सभा की बैठक में 15 अगस्त को नई कमिटी गठन का निर्णय
Report : Upendra Kumar – Palamu
पलामू अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज), पलामू जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से 42वें संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जयंती महोत्सव को हर साल की तरह इस वर्ष भी अत्यंत भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।

जयंती महोत्सव के सफल आयोजन और पूजा का समय निर्धारित करने हेतु अगली बैठक 15 अगस्त को अपराह्न 3:00 बजे से होटल रिलैक्स इन (आढ़त रोड) में रखी गई है। इसी बैठक में महोत्सव के सफल संचालन के लिए नई कमिटी का चुनाव व गठन किया जाएगा। समाज के पदाधिकारियों ने पलामू जिले के सभी स्वजातीय बंधुओं से अपील की है कि वे 15 अगस्त को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नई कमिटी के चुनाव में भाग लें।बैठक के दौरान अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर मनोहर कुमार लाली का समाज द्वारा भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। उपस्थित सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में समाज को नई मजबूती मिलेगी।
पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. विशाल कुमार समेत दिवंगत बंधुओं कोदी गई श्रद्धांजलि
बैठक के अंत में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें लगातार दो वर्षों तक जिलाध्यक्ष पद पर रहकर समाज की निस्वार्थ सेवा करने वाले दिवंगत पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. विशाल कुमार एवं इस वर्ष दिवंगत हुए अन्य स्वजातीय बंधुओं की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।बैठक में जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता विनय कुमार बिनु, जिला कोषाध्यक्ष शशिकांत गुप्ता, जिला प्रवक्ता महेंद्र जी, पूजा कमिटी कोषाध्यक्ष रंजन जी, सह कोषाध्यक्ष पप्पू, अनिल, सुनील, राजकुमार गुप्ता, मुन्ना, विजय गुप्ता, मनोहर, रिशु, मृत्युंजय, विकास सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।




