रेड़मा : सड़क दुर्घटना में नगर निगम के कर्मचारी घायल, हालत गंभीर

Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा ओवर ब्रिज के पास सड़क दुर्घटना में पवन सिंह नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।पवन सिंह पांडू के रहने वाले है और नगर निगम के कर्मचारी है।वह छहमुहान स्थित आश्रय गृह में मैनेजर के रूप में कार्यरत है।

जानकारी के अनुसार पवन सिंह बुधवार की सुबह बाइक पर सवार होकर अपना ड्यूटी करने जा रहे थे।इसी बीच रेड़मा ओवर ब्रिज के पास अनियंत्रित होकर वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद वहां पर मौजूद ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवानों के द्वारा घायल पवन सिंह को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है।जहां इलाज के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलने पर नगरनिगम के अन्य कर्मचारी अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल पवन सिंह का इलाज करवा रहे हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!