लेसलीगंज : चोरी हुई ट्रैक्टर जप्त, छह व्यक्ति गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Palamu : लेस्लीगंज थाना की पुलिस ने चोरी हुई ट्रैक्टर को जब्त कर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि 24 सितंबर को रात्रि में अज्ञात चोरो के द्वारा स्वराज ट्रैक्टर नं0-JH03AC-6632 एवं ट्रॉली सहित बादी के दरवाजा ग्राम- अखौरी दुम्मी (डालटनगंज पाँकी मुख्य सड़क) से चोरी करने के आरोप में लेस्लीगंज थाना अन्तर्गत कांड सं०-138/2026, दिनांक- 24.09.2026 धारा-303(2) BNS के अन्तर्गत कांड दर्ज किया गया था। अनुसंधान के क्रम में कांड में संलिप्त 06 अभियुक्तो की गिरफ्तारी की गई तथा उनके निशानदेही पर ट्रैक्टर तथा ट्रॉली को बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तो को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है तथा अन्य के विरूद्ध गिरफ्तारी हेतू छापामारी जारी है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम: अप्राथ० अभि०- 1. मन्टु कुमार सिंह उम्र 19 वर्ष पिता- जनेश्वर सिंह सा०- पूर्णाडीह,थाना-लेस्लीगंज, 2. कुमार सत्यम शिवम उम्र 28 वर्ष पिता-बिरेन्द्र कुमार सिंह सा०-कामगारपुर,थाना-हुसैनाबाद, 3. रौशन कुमार सिंह उम्र-29 वर्ष पिता-राजेश्वर सिंह-सा०-कचरा,थाना-हुसैनाबाद, 4. मनीष कुमार सिंह उम्र-20 वर्ष पिता-कृष्णा सिंह -सा०-मोबारकपुर,थाना-हुसैनाबाद, 5. गौरव कुमार सिंह उम्र 23 वर्ष पिता-शिव शंकर सिंह-सा०-झगरपुर, थाना-लेस्लीगंज, सभी जिला-पलामू 6 भानू प्रताप सिंह उम्र- 23 वर्ष पिता- राजकुमार सिंह-सा०-सरईडीह पोखरी, थाना-बरवाडीह, जिला-लातेहारा का नाम शामिल है।
पकड़े गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने ट्रैक्टर और ट्राली को बरामद किया है। छापामारी अभियान में लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय,एएसआई जितेंद्र कुमार तथा थाना के पुलिस जवान शामिल थे।




