विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर मेदिनीनगर सदर के अनुमंडल दंडाधिकारी ने भगवान बिरसा को किया नमन

Palamu : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मेदिनीनगर सदर के अनुमंडल दंडाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर मल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा के पदचिन्हों पर चलकर ही झारखंड का विकास किया जा सकता है।

इससे पूर्व पलामू जिला प्रशासन की ओर से रविवार को प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी को डीसी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रभात फेरी के दौरान संत मरियम स्कूल एवं ग्रीन वैली स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। ग्रीन वैली स्कूल के विद्यार्थियों ने झारखंड के आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर सपूतों की वेशभूषा धारण कर उनके योगदान को प्रदर्शित किया।

संत मरियम स्कूल के विद्यार्थियों ने राजा मेदिनी राय, बिरसा मुंडा, नीलांबर-पीतांबर एवं शिबू सोरेन की भूमिका में अपनी प्रस्तुति दी। विशेष रूप से बिरसा मुंडा एवं शिबू सोरेन की वेशभूषा एवं प्रस्तुति ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। विद्यार्थियों ने अपने अभिनय के माध्यम से झारखंड के इतिहास एवं आदिवासी समाज के संघर्ष और योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

प्रभात फेरी के प्रारंभ होने से पूर्व नृत्य निर्देशक सुजीत कुमार के निर्देशन में संत मरियम स्कूल की छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संत मरियम स्कूल के कला निर्देशक कामरूप सिन्हा, राज प्रतीक पाल एवं ग्रीन वैली स्कूल के कला शिक्षक संजीत प्रजापति का सराहनीय योगदान रहा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!