सिंगरा: सड़क दुर्घटना में बस एजेंट की मौत, परिजनों ने सड़क को किया जाम

Palamu : मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा गांव निवासी सत्यनारण सिंह उम्र 60 वर्ष की बीती रात सड़क दुर्घटना में मौत।इस घटना के बारे में बताया जाता है कि सत्यनारायण सिंह मेदिनीनगर प्राइवेट बस स्टैंड में टिकट काटने का काम करते थे। बीती रात बस पर सवार होकर वह अपने घर जा रहे थे। इसी बीच जब सिंगरा अपने गांव के पास बस से उतरे तो अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद बुधवार की सुबह परिजनों ने कहा के साथ सिंगरा पेट्रोल पंप के पास सड़क को जाम कर दिया है।जाम की वजह से राहगीरों को आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!