पलामू के एसपी कपिल चौधरी ने की क्राइम मीटिंग, दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश
Palamu : पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चैधरी द्वारा समाहरणालय के Block B स्थित साभागार में जिले के अपराध गोष्ठी का संचालन किया गया।

अपराध गोष्ठी में पलामू जिला के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी व शाखा प्रभारी ने भाग लिया। जिसमें मुख्य रूप से अपराध नियंत्रण, कांड का अनुसंधान, अपराधियों पर निगरानी, गश्ती दल को प्रभावी बनाने के लिए क्यूआर कोड़ स्कैन की व्यवस्था, लंबित वारंट और कुर्की का निष्पादन, लंबित कांडों का निष्पादन, मादक पदार्थो के अवैध रूप से खरीद बिक्री पर रोक, डायल-112, बीट पुलिसिंग एवं पूर्व माह में दिये गये एजेंडा बिन्दूओं पर की गई कार्रवाई की समीक्षा, विगत 10 वषों में जेल से छुटे अपराधकर्मियों विशेषकर लूट, डकैती, आम्र्स एक्ट, चोरी, गृह भेदन के अभियुक्तों का सत्यापन व निगरानी रखने हेतु दिशा-निर्देश दिया गया।
बैठक में पुनः आगामी माह में होने वाली अपराध गोष्ठी में उक्त कार्यो की समीक्षा किये जाने संबंधी दिशा-निर्देश दिया गया। एवम सभी थाना प्रभारी को दैनिक रूप से अपने अधिनस्त कर्मियों के साथ बैठक कर कार्यो को नियमित रूप से कराये जाने का निर्देश दिया गया।




