हैदरनगर : भारत गैस एजेंसी के कार्यालय में चोरी, ढाई लाख नकद समेत जेवर ले उड़े चोर

Palamu : हैदरनगर के भाई बिगहा स्थित भारत गैस एजेंसी के कार्यालय में रविवार रात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर पीछे के रास्ते से प्रथम तल पर स्थित कार्यालय में घुसे और दराज में रखा नकद व जेवरात लेकर फरार हो गए।

एजेंसी की मैनेजर नेहा कुमारी ने बताया कि चोरों ने कार्यालय का बिजली मीटर और लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया ताकि वारदात कैद न हो सके। इसके बाद उनके दराज का ताला तोड़कर उसमें रखे तीन दिनों की बिक्री के कुल 2 लाख 59 हजार 478 रुपये नकद, एक सोने का लॉकेट, चांदी की पायल और सोने की एक अंगूठी चोरी कर ली गई। गनीमत रही कि कार्यालय के अन्य दस्तावेज और गैस संबंधी सामान सुरक्षित हैं। मैनेजर के अनुसार जिस मकान में कार्यालय संचालित है, उसमें रहने वाले लोग रविवार को बाहर गए थे। सन्नाटा देखकर ही चोरों ने घटना को अंजाम दिया।

थाना प्रभारी तंजीलुल मन्नान ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!