हुसैनाबाद: भूत-प्रेत मामले को लेकर महिला से मारपीट, हाथ तोड़ने का आरोप

Palamu : ।पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुदंड गांव में भूत-प्रेत के आरोप को लेकर एक महिला के साथ लाठी-डंडे से मारपीट कर हाथ तोड़ने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता सविता देवी के लिखित आवेदन पर हुसैनाबाद थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

प्राथमिकी में मुन्नी देवी, नीलू कुमारी, सिनद यादव, दीपक यादव और विदेश्वर यादव को आरोपी बनाया गया है। पीड़िता के आवेदन के अनुसार, वह शाम करीब पांच बजे अपने घर की सफाई कर रही थीं। इसी दौरान सभी आरोपी कथित रूप से उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। पूछताछ करने पर मवेशी को लेकर विवाद होने की बात सामने आई। सविता देवी के अनुसार, विरोध करने पर आरोपियों ने कथित तौर पर लाठी-डंडे से उनके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसमें उनके हाथ में गंभीर चोट आई और हाथ टूट गया। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि करीब 15 दिन पहले उनके ऊपर कथित रूप से ‘भूत चढ़ाने’ की बात कही गई थी।

घटना के बाद परिजन घायल सविता देवी को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज कराया गया। बताया गया है कि इलाजरत रहने के कारण प्राथमिकी दर्ज कराने में देरी हुई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में पुलिस सभी आरोपों और परिस्थितियों की जांच कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!