दुर्गा पूजा पंडालों में सीसीटीवी से होगी निगरानी, असमाजिक तत्वों पर रहेगी रांची पुलिस की नजर

Ranchi : दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। शहर में विधि व्यवस्था को लेकर रांची एसएसपी राकेश रंजन ने जिले के सभी डीएसपी व थानेदारों के साथ बैठक की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखना, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और पूजा पंडालों में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करना था। बैठक में पूजा के दौरान संभावित चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की तैयारियों की समीक्षा पर जोर दिया गया।

दुर्गा पूजा के दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील इलाकों, पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिए गए। पंडालों में लगे कैमरों की लाइव फीड और डीवीआर की व्यवस्था पंडाल परिसर में ही रहेगी, ताकि हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

मेला और पंडालों में उमड़ने वाली भीड़ के बीच सादे लिबास में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष रूप से ‘शक्ति कमांडो’ और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, जाम की समस्या से निपटने और आम लोगों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इस दिशा में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित करने, संवेदनशील स्थानों की पहचान करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्क रहने पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। साथ ही असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और किसी भी तरह की अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालु बिना किसी भय के पूजा-अर्चना कर सकें और पूरे रांची में शांति, सौहार्द एवं भाईचारे का माहौल बना रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!