हरिहरगंज में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान पकड़ा गया फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र,थाना में FIR दर्ज
Palamu : पलामू जिला के हरिहरगंज में एसआईआर के प्रक्रिया के दौरान फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र पकड़ा गया है. पूरे मामले में प्रज्ञा केंद्र संचालक के खिलाफ हरिहरगंज थाना में प्राथमिक की दर्ज करवाई गयी है। जबकि पुलिस ने पूरे मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

हरिहरगंज थाना क्षेत्र के एकौनी गांव की रहने वाली विद्यापति देवी ने 25 सितंबर को एसआईआर के प्रक्रिया के दौरान आवासीय प्रमाण पत्र जमा किया था.आवासीय प्रमाण पत्र की हरिहरगंज अंचल कार्यालय के द्वारा जांच की गयी तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई. जिस आवासीय प्रमाण पत्र को विद्यापति देवी ने जमा किया, वह प्रमाण पत्र अंचल कार्यालय से जारी ही नहीं हुआ था. जिस नंबर का आवास प्रमाण पत्र बनाया गया था वह नंबर अंचल निरीक्षक के लॉगिन में लंबित था।
पूरे मामले में प्रशासनिक टीम ने विद्यापति देवी से पूछताछ की गयी. जिसके बाद ये बात सामने आई कि प्रज्ञा केंद्र से प्रमाण पत्र को बनवाया गया था. विद्यापति देवी ने प्रशासनिक अधिकारी टीम को बताया कि प्रज्ञा केंद्र संचालक अब्दुल सलाम ने उसे आवासीय प्रमाण पत्र दिया था।
हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि अंचल अधिकारी के आवेदन के आधार पर प्रज्ञा केंद्र संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है और पूरे मामले में छानबीन शुरू की गई है. एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान फर्जी प्रमाण पत्र पकड़ा गया था. दरअसल कुछ दिनों पहले भी हरिहरगंज में एसआईआर के प्रक्रिया के दौरान एक फर्जी आवास प्रमाण पत्र पकड़ा गया।




