लेसलीगंज : सड़क दुर्घटना में घायल चौकीदार की मौत
Palamu : लेसलीगंज थाना क्षेत्र के रामसागर निवासी आलोक कुमार जो की बीती रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी मौत हो गई। इस घटना के बारे में आलोक कुमार के परिजनों ने बताया कि घायल अवस्था में आलोक कुमार को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सको ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया था।

इस दौरान रांची जाने के क्रम में रास्ते में उनकी मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि आलोक कुमार बीती रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों व परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया था।जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया था।रांची जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
इस संबंध में लेसलीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि मृतक आलोक कुमार लेस्लीगंज थाना में चौकीदार के रूप में कार्यरत था। वह सोमवार की सुबह ड्यूटी करके अपने घर में गया था। इस बीच वह अपने घर से बाजार गया था।बाजार से घर लौटने के क्रम में रास्ते में बाइक से उसका एक्सीडेंट हो गया ।जिसमें उसकी हालत गंभीर हो गई थी। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों के द्वारा उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सको ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया था।इसी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।




