
बरवाडीह में जुआ खेलते पांच आरोपी गिरफ्तार, जेल

पांच मोटरसाइकिल, 13 हजार रुपये, चार मोबाइल और ताश के पत्ते बरामद
Latehar : त्योहारों के मद्देनजर जुआबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरवाडीह थाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में बरवाडीह थाना कांड संख्या 68/26, दिनांक 13 अक्टूबर 2026 के तहत सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 1867 की धारा 13 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 270, 316(2) एवं 318(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में महेंद्र राम, पिता स्वर्गीय भुकन राम; सोनू कुमार, पिता उदय साव; मकबूल अंसारी, पिता मेराजुद्दीन अंसारी; पिंटू भुईयां, पिता कोयरी भुईयां, चारों निवासी हुटार, थाना रामगढ़; तथा मुकेश कुमार वर्मा, पिता सुखीराम चंद्रवंशी, निवासी बारी, थाना सतबरवा, जिला पलामू शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच मोटरसाइकिल, 13 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा त्योहारों के दौरान जुआबाजी पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।




