दुर्गापूजा सप्तमी : युवा शक्ति संघ दुर्गा पूजा समिति की ओर से किया गया भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन
Palamu : मेदिनीनगर शहर के हमीदगंज बीएन कॉलेज फील्ड में सप्तमी पूजा के शुभ अवसर पर युवा शक्ति संघ दुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान में भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर एसडीओ संजय कुमार पांडे,युवा शक्ति संघ दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक विकास कुमार सिंह व संघ के सभी सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रवजलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में बाहर से आए कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक भक्ति गीत की प्रस्तुति की गई। इस गीत को सुनने के लिए देर रात्रि हजारों की संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई थी। वहीं मौके पर उपस्थित युवा शक्ति संघ दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक विकास कुमार सिंह ने कहा कि इस बार दुर्गा पूजा त्यौहार के शुभ अवसर पर बीएन कॉलेज फील्ड में भक्ति जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
विकास कुमार सिंह ने कहा कि अब हर वर्ष दुर्गा पूजा त्यौहार के अवसर पर भक्ति जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ताकि स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्साह बना रहे और लोगों को भक्ति जागरण गीत सुनने का मौका मिल सके। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा के नौ रूपों का लोग श्रद्धा भाव और उत्साह के साथ पूजन करते हैं। ताकि क्षेत्र में शांति और सुख समृद्धि बना रहे।




