टीम वरदान का अनोखा कन्या पूजन संपन्न
Palamu : वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की अनोखी कन्या पूजन संपन्न विदित है कि सामाजिक संस्था वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट हर साल नवरात्र में अनोखा कन्यापूजन कर समाज को यह संदेश देता है कि सभी कन्याएं एक समान हैं और सबको उचित सम्मान मिलना चाहिए।

टीम वरदान का कन्यापूजन उच्च वर्ग की कन्याओं के बीच नहीं बल्कि झुग्गी बस्ती में रहने वाली, कचरा चुनने वाली बच्चियों के बीच आयोजित होता है ।सर्वप्रथम बच्चियों के पैर धोकर आलता लगाकर, बिंदी और चुनरी पहनाकर उन्हें विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे जाते हैं ।उनकी आरती उतारकर उनके पैर छूए जाते हैं ।उसके बाद उपहार और नगद राशि, कॉपी, पेन आदि देकर सम्मानपूर्वक विदा किया जाता है ।ट्रस्ट के सभी लोग पैर छूकर इनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं और वहां दतवन, दोना बेचने वाले लोगों के बीच भी प्रसाद वितरण करते हैं।
इस प्रकार वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट का अनुपम कन्यापूजन समाज में उच्च नीच, अमीर गरीब की बीच की खाई को पाटने का काम करता है जो कि सभी के लिए अनुकरणीय हैlइस मौके पर सचिव शर्मिला वर्मा, आशुतोष कुमार सिंह, विवेक वर्मा, मंजू चंद्रा, पाली जी, हरप्रीत कौर, अंकिता वर्मा, रिया सिंह, पूजा मिश्रा, शुभम बिहारी सुषमा देवी, पूर्णिमा , सौभाग्य सृजन, चंदा देवी और सूरज सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे




