हथियार दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में दो गिरफ्तार, देसी रिवॉल्वर व चाकू बरामद

Latehar : पुलिस अधीक्षक, लातेहार को आज गुरुवार 22 अक्टूबर 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बालूमाथ थाना क्षेत्र के ग्राम चेताग में पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि दोनों अवैध हथियार लहराकर लोगों को डरा-धमका रहे थे।

वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देशानुसार गठित छापेमारी दल ने कार्रवाई करते हुए धनंजय कुमार पांडेय (32 वर्ष) एवं तालेश्वर कुमार ठाकुर को गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी सिक्सर (रिवॉल्वर) तथा स्टील का एक फोल्डिंग धारदार चाकू बरामद किया है।

इस मामले में बालूमाथ थाना कांड संख्या 117/26 के तहत आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!