छतरपुर : सड़क दुर्घटना में 85 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Palamu : छतरपुर थाना क्षेत्र के कचनपुर गांव निवासी भदई यादव उम्र 85 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया की भदई यादव शुक्रवार की दोपहर करीब 3:00 बजे छतरपुर ब्लॉक किसी काम से जा रहे थे।इसी बीच रास्ते में विजय तारा होटल के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

जिसमें वाहन के टक्कर से गिरकर भदई यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगो के द्वारा उन्हें इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।वही शनिवार की सुबह अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही इस घटना के बाद से पुलिस अज्ञात वाहन की खोजबीन में जुट गई है।




