मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में समय पर पोस्टमार्टम नहीं होने पर भड़के परिजन
PALAMU : मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रात से कई बॉडी पोस्टमार्टम हाउस में पड़े हुए हैं। शनिवार को दोपहर तक कोई चिकित्सक पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस नहीं पहुंचे हैं।जिसके कारण ग्रामीण उग्र है और अस्पताल अधीक्षक और सीएस के खिलाफ मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में धरना पर बैठे हुए हैं।

अभी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए डॉ कादिर परवेज का ड्यूटी है, परंतु अभी तक कादिर परवेज अपने ड्यूटी में नहीं आए हैं जिसके कारण ग्रामीण अस्पताल में धरना पर बैठकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने कादिर परवेज डॉक्टर पर आरोप लगाया है कि वह अपने निजी क्लीनिक चलाने में व्यस्त हैं।उनको कई बार फोन किया गया है इसके बाद भी अभी तक पोस्टमार्टम हाउस नहीं पहुंचे हैं।*




