जमीन विवाद में एसबीआई बैंक के कर्मचारी घायल, इलाज के बाद खतरे से बाहर
Palamu :मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के जमुने गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एसबीआई बैंक के कर्मी कुदाल के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल एसबीआई कर्मी की पहचान सदर थाना क्षेत्र के जमुने गांव निवासी जोगेंद्र विश्वकर्मा के पुत्र बारिश विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष के रूप में की गई है।

इस घटना के बारे में घायल बारिश विश्वकर्मा ने बताया कि वह रविवार की सुबह अपना खेत जोतने गया था।इसी बीच गांव के विनय प्रजापति वहां पहुंचा और वह जमीन पर अपना हक जताने लगा। इस बात को लेकर बारिश विश्वकर्मा और विनय प्रजापति में बहस हो गई।बहस इतना बढ़ गया कि विनय प्रजापति धारदार कुदाल से बारिश विश्वकर्मा को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायल अवस्था में परिजनों के द्वारा बारिश विश्वकर्मा को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है। इस घटना के बाद बारिश विश्वकर्मा के परिजन थाना पहुंचे परंतु थाना के कर्मचारियों द्वारा उन्हें पहले इलाज करने की सलाह दी गई जिसके बाद मामला थाना में दर्ज किया जाएगा।




