बारियातु पुलिस ने चोरी का किया उद्भेदन,अभियुक्त गिरफ्तार,जेल

Latehar : बारियातु थाना पुलिस ने‌ तत्परता दिखाते हुए महज दो दिन में हीं हार्डवेयर दुकान में ताला तोड़कर चोरी करने वाले अज्ञात चोर को सीसीटीवी फुटेज के मदद से पहचान कर गिरफ्तार किया व एवं न्यायिक हिरासत में भेज दिया।इस संबंध में थाना प्रभारी अनुप कुमार ने बताया कि थाना अंतर्गत ग्राम बरछिया स्थित सोनू ट्रेडर्स हार्डवेयर दुकान में दिनांक 24 अक्टूबर की रात्रि को अज्ञात चोर के द्वारा दुकान का ताला तोड़कर चोरी किया गया था।

अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी फुटेज की मदद से अभियुक्त पहचान लोकन गंझू पिता स्वर्ग तुलेश्वर गंझू ग्राम पननवाटांड थाना सिमरिया जिला चतरा निवासी के रूप में की।तत्पशचात बारियातु पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को 26 अक्टुबर को विधिवत गिरफ्तार कर बारियातू थाना कांड संख्या 61/ 2026 के तहत धारा 305 बीएनएस दर्ज करते हुए न्यायिक अभीरक्षा में भेजा गया।इस अभियान में एसआई दिनेश राम सहित थाना के अन्य जवान शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!