53 ट्रेनें रद्द, कल सुबह बापटला और विशाखापत्तनम के बीच यनम के पास तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान ऑर्नब

New Delhi : मौसम संबंधी ताजा जानकारी के मुताबिक, चक्रवाती तूफान ‘ऑर्नब’ के 28 अक्टूबर की सुबह बापटला और विशाखापत्तनम के बीच यनम के पास तट से टकराने की संभावना है.

तूफान के तट से टकराने के दौरान हवाओं की रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. वहीं, हवा के तेज झोंकों की रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. चक्रवात के संभावित प्रभाव को देखते हुए कई बंदरगाहों पर दूसरे स्तर की खतरे की चेतावनी जारी की गई है.

चक्रवाती तूफान ‘ऑर्नब’ की दिशा और तीव्रता में आने वाले घंटों में बदलाव होने की संभावना बनी हुई है. ऐसे में तटीय इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

लोगों से मौसम विभाग की ओर से जारी होने वाली आधिकारिक चेतावनियों और ताजा अपडेट पर नजर रखने को कहा गया है. तूफान के तट से टकराने के दौरान हवाओं की रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है. वहीं, हवा के तेज झोंकों की रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

चक्रवाती तूफान के संभावित खतरे को देखते हुए रेलवे ने 27 और 28 अक्टूबर को 53 ट्रेनें रद्द कर दी हैं. इसका असर आंध्र प्रदेश के कई प्रमुख रेल मार्गों पर पड़ा है. रद्द की गई ट्रेनों में विजयवाड़ा, राजमुंदरी, मछलीपट्टनम, नरसापुर, भीमावरम, काकीनाडा पोर्ट, गुंटूर और विशाखापत्तनम को जोड़ने वाली कई रेल सेवाएं शामिल हैं.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!