सीसीएल साइंडिंग में हिसंक झड़प, एक की मौत

Ranchi : गिरिडीह स्थित सीसीएल बनियाडीह एरिया के सीपी साइडिंग में कोयला चोर और कर्मियों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक युवक की चाकू से मारकर हत्या कर दी गई।मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना इलाके के खंडीहा निवासी दिलीप दास (30 ) के रूप में हुई है।

वारदात के बाद घटना स्थल पर काफी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।बताया गया कि मंगलवार देर रात कोयला खादान साईडिंग में कथित कोयला चोर और कर्मियों में भिड़ंत हो गई। पथराव हुआ, वाहनों में तोड़फोड़ और चाकूबाजी भी हुई । घटना के बाद से क्षेत्र की स्थिति तनावपूर्ण है। घटनास्थल पर पुलिस पदाधिकारी के साथ जवानों की तैनाती की गई है। घटना को लेकर बुधवार को मृतक के भतीजा आशीष दास ने सीसीएल अधिकारी सहित अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है। इनका कहना है कि दिलीप देर शाम में शौच करने के लिए घर से आगे कबरीबाद खंडिहा क्रशर की तरफ गया था, इसी क्रम में उक्त लोगों ने उसे घेर कर चाकू मारकर हत्या कर दी। इस बाबत खादान साइडिंग में तैनात रामसागर का कहना है कि मंगलवार की रात को 40-50 संख्या में चोरों ने कोयला लदी हाइवा को रोक दिया।

सूचना पर जब हमलोग पहुंचे तो हमला कर दिया गया। कई कर्मियों के साथ मारपीट की गई। वाहन में तोड़फोड़ की गई। गार्ड असगर का भी कहना है कि कोयला चोरों ने हमला किया, जिसमें छह गार्ड घायल हो गए। कई कर्मी को गंभीर चोटें भी लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, सीसीएल के महाप्रबंधक गिरीश कुमार राठौर, परियोजना पदाधिकारी गोपाल सिंह मीणा, मुफ्फसिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। महाप्रबंधक गिरीश राठौर का कहना है कि कोयला चोरों ने हमला किया था ।

एसडीपीओ ने कहा कि झड़प हुई है। एक व्यक्ति को चाकू लगने से मौत हुई है। कुछ अन्य लोग घायल है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!