
पुलिस जवान को गोली मारकर घायल करने का मुख्य आरोपी न्यायालय के समक्ष किया आत्मसमर्पण
Palamu : पुलिस जवान को गोली मार कर घायल करने वाला मुख्य आरोपी सरकारी कर्मचारी ऋषभ सिंह पलामू पुलिस के दबाव में आकर बुधवार को न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।
मालूम हो की कुछ दिन पहले सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़िया गांव में सरकारी कर्मचारी ऋषभ सिंह ने एक पुलिस जवान पवन सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया था।

इस घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही थी।इसी बीच पुलिस की दबिश को देखकर आरोपी कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।
इस संबंध में सदर थाना प्रभारी लालजी कुमार ने बताया कि पुलिस जवान को गोली लगने के बाद से लगातार सदर थाना की पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही थी। इसी बीच आरोपी ऋषभ सिंह बुधवार को न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।




