Hazaribag से कोढ़ा गिरोह के 8 Criminal Arrest, कई सामान बरामद

Ranchi : झारखंड के हजारीबाग पुलिस ने जिले में छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने वाले कुख्यात कोढ़ा गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गिरोह के 08 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की चार बाइक, करीब 27 ग्राम सोने के आभूषण, छह की-पैड मोबाइल, छह फर्जी नंबर प्लेट और 23 पुड़िया संदिग्ध पदार्थ बरामद किया गया है।

बुधवार को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने पत्रकार वार्ता कर इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शहर और आसपास के क्षेत्रों में घूमते थे। लोगों की रेकी कर सोने-चांदी के आभूषण एवं अन्य सामान छीनकर फरार हो जाते थे। यह कार्रवाई हजारीबाग एसपी अमन कुमार को मिली गुप्त सूचना पर की गई।

इस संबंध में एसपी को मंगलवार को सूचना मिली थी कि कोढ़ा गिरोह के कुछ अपराधी जिले में दोबारा छिनतई की घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से शहर में घुस आए हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ रूपक कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने एंटी क्राइम चेकिंग शुरू की। लोहसिंघना थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस हजारीबाग झील के आसपास चेकिंग कर रही थी। तभी झील की ओर से तेज गति से दो बाइक आती दिखाई दी। दोनों बाइक पर दो-दो युवक सवार थे।

पुलिस के देख युवकों ने बाइक घुमाकर भागने का प्रयास किया। टीम ने चारों को घेरकर पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों में मिट्ठू यादव, रितिक कुमार यादव, सन्नी कुमार और अमन यादव शामिल हैं। सभी बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों ने गिरोह के मुख्य संचालक पुसू यादव, आनंद यादव, विकास यादव उर्फ रंगीला यादव, सावन कुमार, सुजल कुमार यादव और राजकुमार यादव के नाम बताए हैं। गिरोह के हजारीबाग स्थित स्थानीय नेटवर्क में अरशद खान, अजहर खान और अफसर खान के नाम भी सामने आए हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!