MMCH में कुत्ता जिस मृत बच्चे को लेकर घूम रहा था, उसका हुआ खुलासा

Palamu : मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) परिसर में मंगलवार को एक कुत्ता नवजात का शव मुंह में दबाकर घूम रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।

डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और एसपी कपिल चौधरी अस्पताल पहुंचे, जांच शुरू हुई। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि कुत्ता पोस्टमॉर्टम हाउस की झाड़ियों से बाहर आया था। खोजी कुत्ते की मदद से शव की तलाश में सफलता नहीं मिली। इधर, मामले में देर शाम तक जांच जारी रही।

पता चला कि एमएमसीएच के पास संचालित उत्तम हॉस्पिटल में पाटन थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 16 साल कि नाबालिग ने बच्चे को अहले सुबह जन्म दिया था।एमएमसीएच के सुपरिटेंडेंट

डॉ. अजय कुमार ने बताया कि दो महिलाएं झोला में नवजात को लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस के पास गई और बच्चे को फेंक कर चली गई। प्रशासन उत्तम हॉस्पिटल को सील करने की प्रक्रिया कर रहा है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!