Palamu:.रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
Medininagar : मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के चियांकि रेलवे स्टेशन के बीच बीती रात करीब 12:30 बजे ट्रेन की चपेट में आकर एक अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद रेलवे पुलिस आरपीएफ के द्वारा घटना की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है और शव की पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान हो सके, इसके लिए आसपास के इलाकों में भी सूचना दी जा रही है।
फिलहाल पुलिस ने शव को जरूरी कार्रवाई के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। व्यक्ति की मौत किन हालात में हुई, इसका भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान और बाकी जांच के बाद आगे कदम उठाए जाएंगे।इस घटना के बाद पुलिस शव का शिनाख्त व मामले की जांच में जुट गई है।



