Palamu SP का फरमान : पीड़ित महिलाओं एवं सीनियर सिटीजन की समस्याओं के निदान के लिए सभी थानों में विशेष रजिस्टर खोलने का निर्देश
- ऑपरेशन Prahar में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
Palamu : पलामू के एसपी कपिल चौधरी के नेतृत्व में Block-B स्थित सभागार में अपराध गोष्ठी का संचालन किया गया। उक्त अपराध गोष्ठी में पलामू जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी, ओ.पी. प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
अपराध गोष्ठी के दौरान जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था एवं पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई तथा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अपराध गोष्ठी में प्रमुख रूप से निम्न बिंदुओं की समीक्षा एवं निर्देश दिए गए
पुलिस अधीक्षक, पलामू द्वारा जिले के सभी थाना/ओपी में पीड़ित महिलाओं एवं सीनियर सिटीजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन हेतु विशेष रजिस्टर खोलने का निर्देश दिया गया है।
- उक्त रजिस्टर में पीड़ित महिलाओं एवं सीनियर सिटीजन द्वारा थाना में प्रस्तुत की जाने वाली शिकायतों/समस्याओं का समुचित विवरण दर्ज किया जाएगा तथा प्रत्येक मामले में की गई कार्रवाई एवं उसके निष्पादन की स्थिति का नियमित अनुश्रवण किया जाएगा।
- पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि पीड़ित महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों को पूरी संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ सुनते हुए उनका त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करेंगे साथ ही, थाना प्रभारी समय-समय पर पेट्रोलिंग पार्टी के साथ पीड़ित महिला एवं वरिष्ठ नागरिकों के घर जाकर उनकी समस्याओं एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त करेंगे तथा नियमानुसार त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे।
- इस पहल का मुख्य उद्देश्य पीड़ित महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को सुलभ, संवेदनशील, जवाबदेह एवं त्वरित पुलिस सेवा उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं के समाधान की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करना है।
ऑपरेशन प्रहार में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
- अपराध गोष्ठी के अंत में ऑपरेशन प्रहार के तहत मादक पदार्थों एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उत्कृष्ट कार्य एवं महत्वपूर्ण बरामदगी करने वाले पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी में
- पु०नि० चंदन कुमार, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी हुसैनाबाद।
- पु०अ०नि० प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी, सतबरवा।
- पु०अ०नि० नीरज कुमार, थाना प्रभारी, नौडिहा बाजार थाना।
- पु०अ०नि० मनोज कुमार सिंह, नौडिहा बाजार थाना।
- स०अ०नि० राजेश बैठा, नौडिहा बाजार थाना।
- आरक्षी-535 मनोज कुमार सिंह, सैट-97 (जैप-8 लेस्लीगंज)
- आरक्षी-370 अमीत कुमार यादव, सैट-97 (जैप-8 लेस्लीगंज)
को पुलिस अधीक्षक, पलामू द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा एवं तत्परता के साथ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। - अपराध नियंत्रण पर विशेष जोर
- थाना क्षेत्रों में अपराध की रोकथाम हेतु प्रभावी रणनीति बनाने एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश।
- सक्रिय एवं संदिग्ध अपराधियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा आवश्यकतानुसार विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश।
- थाना स्तर पर कार्य-विभाजन
- Beat Policing की अवधारणा के अनुरूप थानों में कार्यों का सुव्यवस्थित एवं प्रभावी कार्य-विभाजन सुनिश्चित करने का निर्देश।
- प्रत्येक पदाधिकारी एवं कर्मी की जिम्मेदारी स्पष्ट करते हुए बेहतर पुलिसिंग एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने को कहा गया।
- गश्ती व्यवस्था को प्रभावी बनाने की पहल
- थाना क्षेत्रों में गश्ती व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने का निर्देश।
- गश्ती दल द्वारा निर्धारित स्थानों पर नियमित रूप से QR Code Scan करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि गश्ती की प्रभावशीलता एवं निगरानी को बेहतर बनाया जा सके।
मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक
- जिले में मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश।
- ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों एवं नेटवर्क की पहचान कर विधिसम्मत कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया।
डायल-112 की समीक्षा
- आपातकालीन पुलिस सहायता सेवा डायल-112 के रिस्पॉन्स टाइम एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।
- आम नागरिकों की सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
Beat Policing को प्रभावी बनाने पर जोर
- Beat Policing की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित करने का निर्देश।
- बीट क्षेत्र के अनुसार पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के कार्यों का स्पष्ट एवं सुव्यवस्थित विभाजन सुनिश्चित करने को कहा गया।
जेल से छूटे अपराधकर्मियों का सत्यापन एवं निगरानी
- विगत 10 वर्षों में जेल से छूटे अपराधकर्मियों, विशेषकर लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, चोरी एवं गृहभेदन जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों का सत्यापन करने का निर्देश।
- ऐसे अपराधकर्मियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
नई पहल के तहत दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
- प्रतिदिन थाना परिसर में जनता दरबार
- सभी थाना प्रभारियों को प्रतिदिन 11:00 बजे से 14:00 बजे तक थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित दिए गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा की गई।
CCTV कैमरों की व्यवस्था को सुदृढ़ करना
- प्रत्येक थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप, अस्पताल, स्कूल, होटल, प्रमुख चौक-चौराहों तथा थाना के प्रवेश एवं निकास बिंदुओं पर CCTV कैमरे लगवाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश।
- अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की पहचान में CCTV निगरानी व्यवस्था के प्रभावी उपयोग पर विशेष बल दिया गया।
पूर्व निर्धारित एजेंडा बिंदुओं की समीक्षा
- विगत अपराध गोष्ठी में दिए गए निर्देशों एवं एजेंडा बिंदुओं पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई।
- लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने तथा आगामी अपराध गोष्ठी से पूर्व अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। आगामी अपराध गोष्ठी में होगी अनुपालन की समीक्षा
पुलिस अधीक्षक, पलामू द्वारा सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपराध नियंत्रण एवं बेहतर पुलिसिंग के लिए दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ अनुपालन सुनिश्चित करें। साथ ही स्पष्ट किया गया कि आगामी माह आयोजित होने वाली अपराध गोष्ठी में उपरोक्त सभी बिंदुओं एवं कार्यों की प्रगति की पुनः समीक्षा की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को अपराध नियंत्रण, त्वरित अनुसंधान, आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान, प्रभावी गश्ती एवं बीट पुलिसिंग के माध्यम से जिले में सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण बनाए रखने हेतु पूरी प्रतिबद्धता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।



