Ramgadh : जंगली सूअर का शिकार करना पड़ा भारी, बम फटने से घायल हुआ रामगढ़ का शनिचर राम

झूठ निकला खुखड़ी उखाड़ने वक्त अचानक बम फटने से हाथ जख्मी होने की बात

Palamu : पलामू जिला अंतर्गत रामगढ़ थाना क्षेत्र के जंगल में मंगलवार को एक व्यक्ति जंगली सूअर के शिकार के लिए बम लगा रहा था। इसी दौरान हुए धमाके में वह बुरी तरह घायल हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि उसके एक हाथ की उंगलियां उड़ गईं। घायल का नाम शनिचर राम 55 वर्षीय है, जो रामगढ़ थाना क्षेत्र के काचन गुरियाही टोला का रहने वाला है।

उसका इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) में चल रहा है। घटना के बाद शनिचर राम ने पुलिस को बताया था कि वह जंगल में खुखड़ी चुनने गया था। उसने एक गड्ढे में हाथ डालकर खुखड़ी उखाड़ने की कोशिश की, तभी अचानक बम फट गया और उसका हाथ जख्मी हो गया। घायल हालत में वह किसी तरह घर पहुंचा और फिर इलाज के लिए रामगढ़ के डॉक्टर के पास गया। वहां फर्स्ट एड के बाद उसे आगे के इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।

हालांकि, पुलिस की पूछताछ में मामले ने नया मोड़ ले लिया। एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि यह हादसा जंगली सूअर के शिकार के लिए बम लगाने के दौरान हुआ था। शनिचर राम ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और खुखड़ी चुनने के दौरान बम फटने की झूठी कहानी बताई। जांच और पूछताछ के दौरान पता चला कि वह जंगल में जंगली सूअर का शिकार करने गया था। सूअर को पकड़ने के लिए वह विस्फोटक या पटाखा लगा रहा था, जो उसके हाथ में ही फट गया।

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि विस्फोटक कहां से लाया गया था और जंगली सूअर के शिकार में कोई और भी शामिल है या नहीं।

विज्ञापन

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!