Medininagar सदर थाना की पुलिस ने अवैध माइनिंग चालान पर चैनपुर के धावा प्लांट से परिवहन कर रहे एक हाइवा को किया जब्त
Palamu : मध्य प्रदेश शासन का चालान लेकर अवैध तरीके से चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ढावा क्रशर प्लांट से गिट्टी (स्टोन चिप्स) लोड कर ले जाते हुए एक हाईवा को सोमवार को पकड़ा गया। जिसके संबंध में पकड़ाये चालक के द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तथा फर्जी तरीके से मध्य प्रदेश शासन का चालान लेकर चैनपुर से गिट्टी लोडकर चोरी कर राजस्व की क्षति करते हुए अवैध तरीके से गिट्टी का परिवहन एवं व्यापार किये जाने की बात को स्वीकार किया गया।

इस संबंध में सदर थाना कांड सं0–101/2026, दिनांक–08.09.2026, धारा–303(2) / 317(5) / 338 / 336(3) / 340(2) / 318(4) / 3(5) बी०एन०एस०, 4/21 खान एवं खनिज (विकास और विनिमय) अधि० एवं 54 झारखंड लघु खनिज रियायत नियम दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता
निरज कुमार, उम्र 27 वर्ष, पिता अशोक सिंह, ग्राम करमा, थाना जम्होर, जिला औरंगाबाद (बिहार)।
धर्मेन्द्र कुमार, पिता श्यामदेव यादव, ग्राम–ढाब, थाना–हरिहरगंज, जिला–पलामू।
बरामद सामानों की विवरणी
गिट्टी लदा हुआ टाटा कंपनी का सिग्ना 18 चक्का का हाईवा, जिसका रजिस्ट्रेशन नं0 BR26GC-7879
एक मोबाइल फोन।
फर्जी चालान एवं परमिट।
विज्ञापन





