United Palamu . Com की खबर का असर, पोस्टमार्टम हाउस में होने लगा सेड का निर्माण

Palamu : यूनाइटेड पलामू पोर्टल में चलाए गए खबर का असर हुआ है। अस्पताल अधीक्षक ने संज्ञान में लेते हुए पोस्टमार्टम हाउस के बाहर शव का पोस्टमार्टम करवाने पहुंचने वाले मृतक के परिजनों को बैठने के लिए सेड का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। कुछ ही दिन में यह सेड बनकर तैयार हो जाएगा और मृतक के परिजनों को धूप और बारिश का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मालूम हो की यूनाइटेड पलामू पोर्टल में यह खबर चली थी।उसमे लिखा हुआ था कि मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल का हाल इन दिनों बेहाल है।अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर शेड व बैठने की जगह नहीं होने के कारण मृतक के परिजनों को भीषण धूप व बारिश में खुले में घंटों खड़ा रहना पड़ता है।

पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों को मूलभूत सुविधाएं न मिलना, उनके दुख को और बढ़ा देता है।इसी न्यूज़ को अस्पताल अधीक्षक ने संज्ञान में लिया और पोस्टमार्टम हाउस के बाहर सेड का निर्माण करवा रहे है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!