जूली खलखो बनीं आजसू महिला मोर्चा बरवाडीह की प्रखंड अध्यक्ष

Latehar : बरवाडीह आजसू पार्टी प्रखंड कमेटी की बैठक मंगलवार को बरवाडीह स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष ललन तुरी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के लातेहार जिलाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने कहा कि आजसू पार्टी झारखंड आंदोलन की उपज है और कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। उन्होंने कहा कि लातेहार जिले के युवाओं एवं छात्रों का डेटा संग्रह कर जिले में बेरोजगार युवाओं की सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद सूची सरकार को सौंपकर रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की जाएगी।

उन्होंने कहा कि लातेहार जिले में स्थापित हो रही कंपनियों में स्थानीय छात्र-नौजवानों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिलाने के लिए आजसू पार्टी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगी।

बैठक के दौरान महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष के रूप में जूली खलखो का चयन किया गया। जिलाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने उन्हें पार्टी का पट्टा पहनाकर सम्मानित किया।

बैठक में जिला सचिव विनोद प्रसाद सिंह, विजय सिंह, अली हुसैन, मोहन सिंह, सुरेश सिंह, नरेश सिंह, दिनेश सिंह, रामनंदन सिंह, ध्रुव बिगन सिंह, मनोज सिंह, सुरेंद्र सिंह, कमली देवी, सरस्वती देवी, संगीता देवी, आरती देवी, शकुंती देवी, सुरती देवी, फूल कुमारी सहित सैकड़ों आजसू पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!