नौडीहा बाजार में मर्डर : डायन बिसाही के मामले में 60 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से मार डाला, जांच में जुटी पुलिस

Palamu : नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के मंगराडीह गांव में डायन बिशाही मामले को लेकर बुधवार की सुबह एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी गई।मृत व्यक्ति की पहचान विश्रामपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी सीताराम के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार सीताराम करीब 40 वर्षों से नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के मंगराडीह गांव अपने ससुराल में रह रहे थे। ससुराल में उनका विवाद गांव के ही महंग राम से चल रहा था। महंग राम के परिजन सीताराम पर डायन बिसाही का आरोप लगाते थे और हमेशा उससे झगड़ा करते थे।

कुछ दिन पहले अचानक महंग राम के पुत्र विवेक कुमार उम्र 22 वर्ष का तबीयत खराब हो गया था।जिसके बाद परिजनों के द्वारा विवेक कुमार को इलाज के लिए रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां इलाज के क्रम में मंगलवार की देर रात उसकी मौत हो गई। वहीं मौत की खबर मिलने पर बुधवार की सुबह महंग राम के पुत्र प्रमोद कुमार और सोनू कुमार सीताराम के घर पहुंचे और डायन बिसाही का आरोप लगाकर सीताराम को धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी। और घटनास्थल से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार और सरइडीह पिकेट प्रभारी अजय कुमार गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजने की प्रक्रिया में जुट गए हैं।वही इस घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संबंधित किसानों पर छापामारी अभियान चला रही है।

मौके पर उपस्थित नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार ने कहा कि आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!