पलामू: लठेया ओपी प्रभारी सस्पेंड, एसपी ने की बड़ी कार्रवाई

PALAMU : पलामू में पुलिस विभाग ने कथित अवैध वसूली के मामले में कार्रवाई करते हुए लठेया ओपी प्रभारी धर्मबीर यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. थाना प्रभारी पर एक ट्रैक्टर मालिक से 70 हजार रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया गया है.

शिकायत सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए. प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई.

बता दें कि पुलिस अधीक्षक को शिकायत मिली थी कि लठेया ओपी क्षेत्र में एक ट्रैक्टर मालिक से कथित तौर पर ओपी प्रभारी और उनके चालक द्वारा 70 हजार रुपये की अवैध राशि ली गई है. शिकायत के बाद एसपी ने पूरे मामले की जांच कराई.जांच के दौरान थाना प्रभारी की संलिप्तता प्रथम दृष्टया सामने आने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.

इस कार्रवाई के बाद पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि विभागीय जांच अभी जारी है और सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है.

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है. यदि कोई भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी इस तरह के मामलों में दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. एसपी के इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!