भरत तिवारी की कथित मुठभेड़ में मौत के विरोध में लातेहार में श्रद्धांजलि,जांच की मांग

Latehar : बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस मुठभेड़ में मौत के विरोध में शुक्रवार को लातेहार जिला मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

समाहरणालय (कलेक्ट्रेट) गेट के समीप युवा नेता पंकज तिवारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और नागरिकों ने कैंडल जलाकर दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।सभा में वक्ताओं ने घटना को कथित “फर्जी एनकाउंटर” बताते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।साथ ही मामले की जांच सीबीआई अथवा उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कराने की मांग भी उठाई गई।

युवा नेता पंकज तिवारी ने कहा कि भरत भूषण तिवारी की मौत ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई, एक करोड़ रुपये मुआवजा तथा शहीद का दर्जा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक परिवार को न्याय नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा।

अमित पांडेय, प्रेमचंद पांडेय, नरेश पाठक, और राजन तिवारी,साजन कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने भी घटना की निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

कार्यक्रम में मुकेश पांडेय, गुड्डू दुबे, अंकित पांडेय, रिंकू कच्छप, विजय पाठक, रब्बानी हुसैन, सुनील प्रसाद, कमलापति पांडेय, बबलू पांडेय, रंजीत यादव, रविकांत पासवान, आर्सेन तिर्की, राहुल पांडेय, कामिल अंसारी, शहादत हुसैन, प्रदीप यादव, ज्योति प्रकाश दुबे सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। सभा के अंत में पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए न्याय की मांग दोहराई गई।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!