हुसैनाबाद: कुआं में डूबने से 35 वर्षीय किसान की मौत
Palamu : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में कुआं में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।पतरा कला गांव निवासी 35 वर्षीय अंबेडकर पासवान के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह अंबेडकर पासवान घर से खेत में सिंचाई करने निकला था।उसका शव सोमवार शाम कुएं में मिला.

मंगलवार, 20 अक्टूबर को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गयी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।अंबेडकर पासवान रविवार सुबह घर में किसी को बताए बिना खेत में सब्जियों की सिंचाई करने गए थे. वह खेत के पास स्थित कुएं से बाल्टी और रस्सी की मदद से पानी निकालकर पौधों का पटवन कर रहे थे. इसी दौरान पैर फिसलने से कुएं में गिरने की आशंका जतायी जा रही है. पानी में डूबने से उनकी मौत हो गयी।देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए. उन्होंने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन किसान का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद परिजनों ने हुसैनाबाद थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित सूचना दी।सोमवार शाम गांव की एक महिला की नजर कुएं में पड़े शव पर पड़ी. उसने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को इसकी जानकारी दी. शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी.
सूचना मिलने पर हुसैनाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कुएं से बाहर निकलवाया।इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, हुसैनाबाद भेजा गया. शाम होने के कारण पोस्टमार्टम की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी की गयी. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।दशहरा जैसे उल्लास के पर्व के बीच हुई इस घटना से परिवार की खुशियां मातम में बदल गयीं. किसान की असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गांव के लोग भी इस हादसे से मर्माहत हैं।




