भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर किया प्रदर्शन
Palamu : महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान पर कांग्रेस के दोहरे मापदंड को लेकर पलामू भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस जिला कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना किशोर ने कहा कि जेएनयू के प्रोफेसर इनर मणिपुर के कांग्रेस सांसद डॉ अगोमचा बिमोल अकोइजाम पर छात्राओ के यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों पर कांग्रेस पार्टी मूक दर्शक बन गई है जो हास्यास्पद है।

श्री किशोर ने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस सांसद पर इस तरह के गंभीर आरोप लगे हैं तो पार्टी नेतृत्व की जुबान चुप क्यों है कांग्रेस को इन सवालों का जवाब आज न कल जनता की अदालत में देना ही होगा। महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्षा और कार्यक्रम प्रभारी रूपा सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उनका सम्मान महत्वपूर्ण मुद्दे हैं इस मुद्दों पर भाजपा महिला मोर्चा चुप बैठने वाले नहीं है आने वाले समय में जब तक कांग्रेसी सांसद का इस्तीफा नहीं हो जाता तब तक चरणबद्ध आंदोलन भी करेगी।
प्रदेश प्रवक्ता लवली गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के अन्य नेता भी महिला सम्मान की बात कर सिर्फ ओछी राजनीतिक कर रहे हैं। पूर्व विधायिका पुष्पा देवी ने कहा कि आरोपी सांसद को तुरंत कांग्रेस पार्टी को बर्खास्त करने की जरूरत है पर कांग्रेस पार्टी मौन है जो निंदनीय है।
घेराव प्रदर्शन कार्यक्रम मे सुजाता सिंह पिंकी विश्वकर्मा रेणु देवी शोभा देवी मंजू गुप्ता सुशील चंद्रवंशी सुमिता सिंह प्रिया श्रीवास्तव ललिता सहाय संतोषी देवी रमणी देवी रूप रोशन देवी शोभा देवी पुष्पा कुमारी डॉली कुमारी उषा मखड़िया सहित पलामू भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी नरेंद्र पांडे कृष्लय तिवारी अविनाश वर्मा दुर्गा जौहरी शिवकुमार मिश्रा अजय सिंह शुभम प्रसाद जितेंद्र तिवारी सरवन गुप्ता राजेश सिंह विजय कुशवाहा महादेव यादव सिकंदर चौधरी सतीश पासवान बीपी शुक्ला अभिमन्यु तिवारी साधु माझी रघुवीर सिंह ईश्वरी प्रसाद राकेश सिंह ज्वाला गुप्ता श्याम किशोर सिंह राजकुमार मेहता प्रकाश मेहता अरविंद यादव कुणाल चंद्रवंशी श्याम बिहारी प्रजापति परमेश्वर साव विनय चौबे एवं अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।




