मणिपुर में बड़ी मात्रा में हेरोइन और कोकीन बरामद

Emphal : मणिपुर पुलिस ने राज्य में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को दो अलग-अलग कार्रवाइयों में भारी मात्रा में संदिग्ध हेरोइन और कोकीन बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक किशोर भी शामिल है।रविवार को दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार बिष्णुपुर जिले के मोइरांग थाना क्षेत्र के त्रोंगलाओबी माखा लेइकाई में पुलिस ने एक टाटा गोल्ड सूमो (एएस-11 बीसी-5395) वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से संदिग्ध हेरोइन से भरे 26 साबुन केस बरामद किए गए।

इस मामले में वाहन सवार बिक्की मुंडा (22), निवासी चारहाजारे गांव, मोटबुंग (सेनापति जिला) तथा उखरुल जिले के हुंगपुंग गांव के एक किशोर को गिरफ्तार किया गया।मणिपुर पुलिस ने आज बताया है कि बीते 12 जून को मणिपुर पुलिस ने इंफाल पश्चिम जिले के अलग-अलग इलाकों से कोकीन के साथ दो लोगों को गिरफ़्तार किया। इस कड़ी में सगोलबंद सायांग पुखरी मापल के सुखम रोज़ार (25) को रिम्स रोड पर नित्यानंद मंदिर के पास से 4.6 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ़्तार किया गया और सगोलबंद मीनो लीराक के मुतुम गिरिराज उर्फ पाकपा (29) को उसके इलाके से 18.6 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ़्तार किया गया।

इसी दिन मणिपुर पुलिस ने इंफाल पूर्व के खबम लमखाई में एक महिंद्रा बोलेरो(एमएन-06एलबी-6851) को रोका और ड्राइवर मोइरांगथेम अविनाश सिंह (27) तथा गाड़ी में सवार दो लोगों – वाहेंगबाम इचनमाचा (46) और थांगजाम सुमति देवी (49) को 215 लीटर डीआईसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। रोकी गई गाड़ी, ज़ब्त शराब और गिरफ्तार लोगों को आबकारी विभाग को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है।

पुलिस ने दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नशीले पदार्थों की आपूर्ति और तस्करी से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!