सतबरवा : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Palamu : सतबरवा थाना क्षेत्र के रामघाट जोड़ा गांव निवासी राजेश्वर मांझी के पुत्र रोहित कुमार उम्र 22 वर्ष मंगलवार की सुबह करीब 3:00 बजे मानसिक तनाव में आकर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब घर के लोग सो कर उठे तो देखा कि रोहित कुमार अपने घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ है। इसके बाद स्थानीय ग्रामीण व परिजनों के द्वारा इस घटना की जानकारी सतबरवा थाना की पुलिस को दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही सतबरवा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर रोहित कुमार के शव को ग्रामीणों के सहयोग से फांसी के फंदे से नीचे उतार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।
घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।वही इस घटना के बाद पुलिस घटना से संबंधित मामले की जांच में जुट गई है।




