नौडीहा बाजार : सरकारी स्कूल से सोलर प्लेट की चोरी
Palamu : नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के सिल्दा खुर्द टोला में स्थित सरकारी न्यू प्राथमिक विद्यालय में बीती रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।चोर स्कूल के सोलर प्लेट की चोरी कर फरार हो गए। मंगलवार की सुबह जब स्कूल के कर्मचारी स्कूल पहुंचे तो देखा कि स्कूल में लगे सोलर प्लेट की चोरी हो गई है।

स्कूल के कर्मचारियों ने बताया कि उस सोलर प्लेट से स्कूल में लगे पानी का मोटर चलता था।सोलर प्लेट चोरी हो जाने के कारण अब यहां के बच्चों को पीने के पानी के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस घटना के बाद विद्यालय के कर्मचारियों के द्वारा घटना की जानकारी नौडीहा बाजार थाना की पुलिस को दी गई है।जानकारी मिलते ही पुलिस स्कूल पहुंचकर स्कूल के कर्मचारियों और स्थानीय ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी लेकर चोरी की घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।




